गोहाना :- सदर थाना पुलिस ने खानपुर कलां-बजाना रोड पर युवक की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में दो और आरोपियों गोहाना के आदर्श नगर निवासी दीपक व रोहतक के महम निवासी पूर्व को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस को 12 सितंबर को डायल 112 से सूचना मिली थी कि खानपुर कलां-बजाना रोड पर अज्ञत युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंचे रोहतक के गांव बलम्बा निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे बेटे सोनू महम में रहते थे और वह 11 सितंबर से लापता थे। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और अब कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मामले में एक आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। सुधीर ने रिमांड के दौरान इन दो आरोपियों का नाम लिए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक व पूर्व को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
Back to top button