गोहाना :- नाबालिग छात्रा ने कोर्ट कर्मी पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर की शाम को वह और उनकी छोटी बहन घर पर थी। उसके पिता गांव से बाहर गए थे और मां किसी काम से गांव में गई थीं। दादा-दादी तीर्थयात्रा पर गए थे। इस दौरान कोर्टकर्मी घर में आकर चारपाई पर बैठ गया। उनकी छोटी बहन मां को बुलाने गई तो कोर्टकर्मी ने कहा कि वह लड़कों के पास गलत मैसेज भेजती है। छात्रा ने मना किया तो कर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। उसने कहा कि वह उसका केस जितवा देगा। उनकी छोटी बहन आई तो कर्मी घर से चला गया। उन्हें धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके पिता को जेल भिजवा देगा। छात्रा ने घर लौटने पर अपनी मां को बताया। शहर थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



