गोहाना :- मेन बाजार के डॉ. नंद लाल चौक में स्थित श्री श्याम शज पैलेस में चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जहां अज्ञात चोर गल्ले को पूरी तरह से खाली कर गए, वहीं उन्होंने खाली डिब्बे मौके पर छोड़ दिए तथा उनमें से महंगे जूते-चप्पल निकाल कर अपने साथ ले गए। शू पैलेस का मालिक रोहित मिगलानी है। वह रोज पानीपत से आता-जाता है। वह यह दकान अपने साले विपिन मक्कड़ के साथ करता है।
सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने फोन किया, तब दुकानदार को चोरी की भनक लगी। दुकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने ब्रांडेड कंपनियों के महंगे जूते-चप्पल निकाले। डिब्बे दुकान में ही छोड़ दिए तथा जूते-चप्पल पॉलीथिन में ले गए। चोरों ने दुकान का गल्ला भी पूरी तरह से खाली कर दिया। दुकान का पूरा कैश वे अपने साथ ले गए। गल्ले में शनिवार की सेल का कैश था। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते दुकान बंद रही थी। चोरी कैश दस हजार रुपए के करीब था CCTV की फुटेज के अनुसार दो चोर रात को 1.49 बजे दुकान में घुसे। वे दुकान से बाहर 2.01 बजे जब बाहर निकलें, उनके हाथों में कुल तीन पॉलिथीन थे। चोरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



