CrimeGohana

मुंडलाना में बैंक में सेंध लगा कर 11.95 लाख नकद और बंदूक चोरी

गोहाना :- (18 सितम्बर )  गांव मुंडलाना में चोरों ने दी सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक की ब्रांच में चोरों ने सेंध लगाकर 11.95 लाख रुपये और बंदूक चोरी कर लिए।
चोर यहां से सी.सी.टी.वी. कैमरों की की डेी. वी. आर. भी ले गए। चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काटकर चोरी को अंजाम दिया।सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा तो चोरी का पता चला।उसने बैंक अधिकारियों को सूचना दी। प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।

गांव बुसाना के जयपाल सिंह पुत्र महा सिंह ने पुलिस को बताया कि दी सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक की मुड्लाना शाखा में उसकी 15 सितंबर को पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने 16 सितंबर को कार्यभार संभाल लिया था। कार्यभार संभालने के बाद 5 बजे बैंक को बंद करके सभी कर्मचारी चले गए थे। बैंक के अन्दर तिजोरी में 11,95,328 रखे हुए थे। मैनेजर जयपाल सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मचारी रोहतास पुत्र झुंड राम आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ । फोन पर उनकोसूचना दी गई। वे और बैंक के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तिजोरी से 11,95,328 रुपये और सुरक्षा कर्मी
मोहनलाल की बंदूक चोरी हुई मिली।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैंक भवने में छत मैं बड़ा छेद मिला। चोर बैंक के मेन गेट का ताला तोड़ने के बाद संभवत: इसी छेद से बैंक के अंदर घुसे और वहीं से बाहर निकले। बैंक का गनमैन मोहन लाल रोज शाम को अपनी बंदक बैंक में रख जाता था। वह बंदूक भी चोर कैश के साथ अपने साथ ले गए।
चोर डी.वी.आर. भी चोरी कर ले गए। चोरों कटर मशीन से तिजोरी काटकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले मुख्य ताला तोड़ा गया। सूचना मिलने पर ए.एस.पी. सोमबीर, सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। गोहाना सदर थाने ने बैंक मैनेजर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक में यह चोरी की वारदात शनिवार को हुई या रविवार को। पुलिस जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button