गोहाना :- बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में अलग-अलग जगहों से दुकानदार व रोडवेज चालक की बाइक चोरी हो गईं। रोहतक गेट में ताला-चाबी की दुकान चलाने वाले गढ़ी उजाले खां गांव निवासी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 12 सितंबर को सुबह बाइक दुकान के सामने गली में खड़ी की थी।
रात करीब 9 बजे वह घर जाते समय गली में बाइक लेने गया तो गायब थी। उधर रोडवेज चालक बरोदा गांव निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि वह 15 सितंबर को सुबह बाइक को लेकर बस स्टैंड पर आया था। बस स्टैंड की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी करके ड्यूटी पर चला गया था। वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।



