EducationGohana

300 अधिकारियों की टीम 22 सितंबर को जिलेभर के राजकीय स्कूलों का करेगी निरीक्षण

गोहाना :- शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक सेकेंडरी एजुकेशन, निदेशक मौलिक शिक्षासहित करीब 300 अधिकारियों की टीम 22 सितंबर को जिलेभर के राजकीय स्कूलों का निरीक्षण करेगी। टीमें शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में भवन, एकेडमिक कार्य, विद्यार्थियों की सुविधाओं की जानकारी लेंगी। इसके साथ ही प्रार्थना सभा से छुट्टी होने तक स्कूलों में रहकर विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों की हर गतिविधियों का जायजा भी लेंगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सरकार ने बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर से लेकर गांवों में प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोले गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए लैब खोलने समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। उन्हीं का पता लगाने के लिए 22 सितंबर को शिक्षा दीक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम जिलेभर के सभी स्कूलों का दौरा करेंगी। इनमें स्वयं शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक मौलिक शिक्षा, अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा समेत 300 अधिकारियों की टीम शामिल रहेंगी।

^निरीक्षण को लेकर स्कूलों के मुखिया को तैयारी के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ही आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

बसंत ढिल्लो, बीईओ, खंड मुंडलाना ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button