CrimeGohana

रोहतक-पानीपत रोड के पास दो हिस्सों में मिले महिला के शव की हुई पहचान, भावड़ गांव की रहने वाली थी मृतका पूनम ; उसकी मौत ट्रैक्टर से गिरकर तूड़े से भरी ट्राली के नीचे कुचलने से हुई थी।

गोहाना :- रोहतक-पानीपत हाइवे स्थित ड्रेन-8 के पास दो हिस्सों में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका पूनम भावड़ गांव की रहने वाली है। उसकी मौत ट्रैक्टर से गिरकर तूड़े से भरी ट्राली के नीचे कुचलने के बाद हुई थी। पुलिस को इसकी जानकारी आरोपी ने थाने में आकर दी । इस पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। शहर से करीब तीन किमी दूर रोहतक-पानीपत हाइवे से होकर गुजर रही ड्रेन के नजदीक सड़क किनारे राहगीरों ने 6 सितंबर की शाम को एक महिला का शव दो हिस्सों में पड़ा देखा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बिजेंद्र ने बताया कि उसके पास ट्रैक्टर-ट्राली है और वह उसमें दूसरे जिलों से तूड़ा लाकर पानीपत की फैक्ट्रियों में बेचता है। 5 सितंबर को वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भिवानी गया था। उसके साथ भावड़ गांव निवासी सपना भी थी। उसके अनुसार 6 सितंबर को वह तूड़ा लेकर पानीपत जा रहे थे। जब वह गोहाना से आगे ड्रेन के पास पहुंचे तो पूनम ट्रैक्टर से नीचे गिर गई और ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। उसने ट्रैक्टर के ब्रेक भी लगाए, लेकिन कुचलने से उसकी मौत हो गई और शरीर दो हिस्सों में हो गया। बिजेंद्र के अनुसार वह डर गया था और पूनम के दोनों हिस्सों को सड़क किनारे डालकर अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से भाग गया।

हाइवे पर सड़क किनारे मृत मिली महिला भावड़ गांव की रहने वाली है। ट्रैक्टर चालक ने थाने में आकर हादसे के बारे में बताया। महिला के परिजनों ने भी आरोपी पर तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है। इसी के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी को पुलिस जमानत मिल गई है। -एसआई महाबीर सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button