GohanaPolitics

किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर, जो जल गये हैं कंपनी द्वारा ठीक कराने की करी सरकार से मांग-जगबीर मलिक विधायक गोहाना

गोहाना :- कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि अगस्त व सितंबर में बारिश कम होने की वजह से किसानों को धान की खेती के लिए पर्याप्त पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। किसान ट्यूबवेल के माध्यम से भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उनके खेतों में लगे कुछ ट्रांसफार्मर जल गए हैं और काफी खराब हो गए हैं। इसके बावजूद उनको बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। गोहाना डिवीजन में करीब 77 और सोनीपत में 27 ट्रांसफार्मर खराब हैं। उनके अनुसार निगम ने ट्रांसफार्मरों को ठीक करने का ठेका निजी कंपनी को दिया है, लेकिन कंपनी की तरफ से उन्हें ठीक नहीं किया गया है। इसी कारण से किसानों की फसल खराब हो रही हैं। उन्होंने सरकार से जल्द किसानों के ट्रांसफार्मर कंपनी द्वारा ठीक कराने की मांग की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button