EducationGohana

गंगाना गाँव में हिंदी दिवस पर स्कूल में चित्र देखकर कहानी लेखन प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रवीन ने मुंडलाना ब्लॉक में प्रथम और जिले में रही तृतीय

गोहाना :-  गंगाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रवीन ने हिंदी दिवस पर हुई कहानी लेखन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने छात्रा को सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्य रामतीर्थ हुड्डा ने बताया कि हिंदी दिवस पर स्कूल में चित्र देखकर कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रवीन ने मुंडलाना ब्लॉक में प्रथम और जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही दूसरे विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button