CrimeGohana

बजाना खुर्द का एक व्यक्ति बिना परमिट के ऑटो में भरकर ला रहा था भारी मात्रा में बम-पटाखे, गिरफ्तार कर जाँच जारी

गोहाना :- बजाना खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति बिना परमिट के ऑटो में भारी मात्रा में बम-पटाखे भरकर ला रहा था। इस पर शहर थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जींद रोड से काबू किया। इसके साथ ही उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बजाना खुर्द गांव निवासी अजीत ऑटो में बिना परमिट के बम-पटाखे भरकर जींद रोड की तरफ आ रहा है। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए आरोपी को ऑटो सहित जींद रोड स्थित राम शरणम आश्रम के सामने काबू किया। ऑटो में भारी मात्रा में बम पटाखों की पेटियां मिलीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस पर पुलिस की टीम ने लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार को भी मौके पर बुलाया। पुलिस की टीम में ऑटों से बम-पटाखों, माचिस बम, अनार बम, फुलझड़ी की कुल 16 पेटी व दो कट्टे बरामद किए। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी नीरज कुमार के अनुसार आरोपी बम-पटाखों को फुटकर में बेचना चाहता था। उसने इसके लिए किसी से परमिट नहीं लिया और न ही उसके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button