CrimeGohana

सदर थाना पुलिस ने बाइक सवार से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोहाना :- सदर थाना की पुलिस ने बाइक सवार से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनूप, विजय व विकास उर्फ विक्की मुंडलाना गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में बुसाना गांव निवासी अमित ने 27 जुलाई को शहर थाना में शिकायत दी थी कि वह अपनी बाइक पर मुंडलाना से अपने गांव बुसाना जा रहा था। रास्ते में सड़क पर खड़ी एक बाइक में उसकी बाइक टकरा गई। इस पर विक्की, विजय व अनूप ने उससे मारपीट करके चोटें मारी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button