गोहाना :- बरोदा गांव की बणी (फिरनी) में लघुशंका करने पर एक किसान की ईंट व लात-घूसों से पिटाई कर दी गई। किसान ने गांव के ही नामजद व एक अन्य पर केस दर्ज कराया है। बरोदा गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 13 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे धान की फसल में सिंचाई करके वापस घर आ रहा था। जब वह गांव की बणी में पहुंचा तो वहां लघुशंका के लिए रुक गया। उसी समय रवि, सेखू, अमन व एक अन्य वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि वे उसे यहां लघुशंका करने का मजा चखाते हैं गाली-गलौज करने से मना किया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और वहां पड़ी ईंट से उसकी आंख, नाक व कोहनी पर मारी। उसके बाद उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए तो उन्हें देकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
7 days ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
7 days ago

