गोहाना :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को भैंसवाल कलां गांव में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। सीडीपीओ सुशीला देवी ने महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार का बहुत महत्व है। पौष्टिक आहार में महिलाएं मोटे अनाज से बने व्यंजनों का प्रयोग करें। मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को भी समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की स्वास्थ्य जांच, उनका वजन, लंबाई आदि जांची गई। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को घर पर बना संतुलित आहार ही देने देने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाजार का तला हुआ भोजन बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे भोजन से उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर असर पड़ता है।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
1 week ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
1 week ago

