Education

बुटाना के जवाहर नवोदय स्कूल के विद्यार्थी गांव के 50 एकड़ में मिट्टी की गुणवत्ता की करेंगे जांच

गोहाना :- बुटाना गांव स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के विद्यार्थी गांव के 50 एकड़ में मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करेंगे। शुक्रवार को केंद्र सरकार की सॉयल हेल्थ योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एसटीओ देवराज दलाल की निगरानी में खेतों से मिट्टी के सैंपल एकत्रित किए। मिट्टी की जांच विद्यार्थी अपने स्तर पर स्कूल में ही करेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने विद्यार्थियों को टेस्ट किट उपलब्ध कराई है। एसटीओ देवराज दलाल ने कहा कि सॉयल हेल्थ योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिट्टी की जांच के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। इसके लिए प्रदेश भर में दो स्कूलों को चिह्नित किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसमें एक स्कूल क्षेत्र का जवाहर नवोदय विद्यालय है तो दूसरा स्कूल यमुनानगर जिले का है। शुक्रवार को स्कूल के विद्यार्थियों को खेतों से मिट्टी के सैंपल लेने और उनकी जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने गांव के 50 एकड़ से मिट्टी के सैंपल भी लिए। इन सैंपलों की जांच विद्यार्थी स्वयं ही करेंगे। विद्यार्थियों को सैंपल की जांच के साथ-साथ ऐप पर उनकी रिपोर्ट अपलोड करने, कीला नंबर व सीजरा देखने के बारे में भी जानकारी दी गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button