Breaking NewsEducationएसजीटीयूगुरुग्राम

डॉ. अंजलि ने ‘मलयाली मनका’ इवेंट में जीता प्रथम पुरस्कार

एसजीटीयू के 'ओणध्वनि-2026' में झलकी दक्षिण भारत की छटा

गुरुग्राम, 13 सितंबर । एसजीटी विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम (एफआईएमएस) ने ‘ओणध्वनि-2026’ में अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाया।

‘मलयाली मनका’ इवेंट में डॉ. अंजलि संजीव ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वहीं, बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल-2024 बैच ने पुक्कलम प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर एफआईएमएस का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पुक्कलम में रंगों, रचनात्मकता और ओणम के उल्लासपूर्ण पर्व की भावना का सुंदर समावेश देखने को मिला।

एफआईएमएस की ओर से इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button