Breaking Newsभिवानी

बीपीएमएस के 44 वें शिविर में 150 मरीजों की ओपीडी, 20 का होगा नेत्र ऑपरेशन

समाजसेवा के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा बीपीएमएस: राजेश चेतन 

भिवानी। मरीजों की बेहतर देखभाल व उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के चलते भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के 44 वें निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में भी मरीजों की संख्या का कीर्तिमान बना। दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के अनुभवी चिकित्सकों ने 150 रोगियों की जांच की तथा 20 का मोतियाबिंद ऑपरेशन (लैंस वाला) के लिए चयन किया। 27 कैंसर आशंकित मरीजों की ओरल जांच दिल्ली के विख्यात राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेन्टर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने की। एक मरीज को रैफर किया गया। दो मरीजों का पेप टेस्ट हुआ।

वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरिराम कसेरा एवं स्वर्गीय रामेती देवी कसेरा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र राजकुमार गर्ग के परिवार के सान्निध्य में आज श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में इस निशुल्क शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, एंकरिंग के नए ट्रेंड का सूत्रपात करने वाले ख्यातिप्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवा के जिस संकल्प व प्रतिज्ञा के साथ भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) की स्थापना हुई थी, उस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते हुए यह संस्था नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 43 मासिक शिविरों में हजारों गरीबों, जरूरतमंद नेत्र रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा कर बीपीएमएस ने इतिहास रच कर दिखाया है। छोटी काशी भिवानी से शुरुआत करने वाली संस्था आज समस्त उत्तर भारत की सबसे अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में शामिल हो चुकी है।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के मिशन की गूंज पूरे देश के साथ विदेश तक पहुंच चुकी है।

राजेश चेतन ने बताया कि संस्था के अभियान को और विस्तार देते हुए बहुत जल्द नए शहरों के सेवा केंद्रों की घोषणा की जाएगी। भिवानी समेत देशभर से समाजसेवियों ने बीपीएमएस के मिशन में बढ़-चढ़कर योगदान देने की इच्छा जताई है।

————

एक और मिशन

राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ ने जरूरतमंदों के लिए भिवानी में एक और मिशन की शुरुआत की है। इसके तहत घरों का वह पुराना सामान इकट्ठा किया जाता है जिसका कोई इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस मिशन की थीम है ‘युअर ट्रैश इज ऑवर ट्रेजर'( आपका कचरा हमारे लिए तोहफा)।

समर्थ परिवार चाहें तो नया सामान भी दे सकते हैं। वह सामान गरीबों व जरूरतमंदों को वितरित किया जाता है। ‘गूंज’ नाम से यह अभियान दिल्ली में पहले से चल रहा है। भिवानी में जल्द ही ‘गूंज’ का कलेक्शन केंद्र खोला जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button