Breaking NewsHealthभिवानी

श्री हरिराम कसेरा एवं श्रीमती रामेती देवी की स्मृति में निःशुल्क नेत्र व चिकित्सा शिविर 16 सितंबर को 

विदेश तक पहुंची बीपीएमएस के मिशन की गूंज: राजेश चेतन 

 

भिवानी, 15 सितंबर । भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) का 44 वां निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर बुधवार 16 सितंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी, कर्त्तव्यपरायण, दूसरों के कष्ट को अपना समझने वाले तथा जरूरतमंदों की सेवा की मिसाल कायम करने वाले स्वर्गीय श्री हरिराम कसेरा एवं स्वर्गीय श्रीमती रामेती देवी कसेरा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र श्री राजकुमार गर्ग के परिवार के सान्निध्य में शिविर लगेगा। शिविर में दिल्ली के विख्यात व अनुभवी चिकित्सक नेत्र रोगियों की जांच करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके मोतियाबिंद ऑपरेशन (लैंस वाला) की अनुशंसा करेंगे। दिल्ली के वेणु आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर में यह ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क होगा। इसके अलावा चिकित्सक निःशुल्क मेडिकल जांच भी करेंगे जिसमें कैंसर आशंकित या संभावित मरीजों को शामिल किया जाएगा। कैंसर पाए जाने पर उनका दिल्ली के प्रतिष्ठित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान में इलाज बिल्कुल मुफ्त करवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बीपीएमएस के अध्यक्ष, देश के लीडिंग एंकर एवं ख्यातिप्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि अब तक आयोजित 43 शिविरों का भिवानी व अन्य क्षेत्रों के हजारों मरीज लाभ उठा चुके हैं। जरूरतमंद व गरीब मरीजों की मदद के भिवानी परिवार मैत्री संघ के मिशन की गूंज पूरे देश के साथ विदेश तक पहुंच चुकी है।

राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी की जड़ों से जुड़े अनेक समाजसेवियों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों ने बीपीएमएस के इस विराट मिशन में आहूति डालने की इच्छा प्रकट की है। उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए संस्था के अभियान को और विस्तार देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। बहुत जल्द यह विस्तारित अभियान व्यावहारिक रूप में दिखाई देगा और हजारों गरीबों व जरूरतमंदों का मददगार बनेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button