CrimeGohana

महम के युवक के मर्डर की गुत्थी सुलझी, उधार दिए रुपए न देने पर हत्या की बात कबूली ; पुलिस. ने एक आरोपी महम निवासी सुनील को किया गिरफ्तार

गोहाना :- 12 सितंबर को हुए महम के युवक के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी महम निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में उधार दिए रुपए न देने पर हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने कोर्ट से उसे चार दिन की रिमांड पर लिया है। महम के बलम्बा गांव निवासी सोनू का शव 12 सितंबर को लहूलुहान हालत में खानपुर कलां गांव के पास सड़क के बीच पड़ा मिला। पिता जगदीश ने बताया था कि सोनू-दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। वह महम में अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था और जांच के लिए सीआईए व सदर थाना की तीन टीमों का गठन किया है। अब सदर थाना के एएसआई महाबीर की टीम ने महम के ही आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है।

महम के युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुनील उर्फ डिंपी रिमांड अवधि के दौरान कई खुलासे किए हैं। उसने पहले ही सोनू की हत्या करने की योजना बना ली थी। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खानपुर कलां के पास ही सोनू की हत्या की दी थी। इसके लिए वह गोहाना में अपने मामा के घर से तेजधार हथियार (दाह) उठाकर लाया था। पुलिस ने दाह बरामद कर लिया है और उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। महम के बलम्बा गांव निवासी सोनू का शव 12 सितंबर को लहूलुहान हालत में खानपुर कलां गांव के पास सड़क के बीच पड़ा मिला था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस मामले में पलिस ने शुक्रवार को महम निवासी चालक का काम करने वालेसुनील उर्फ डिंपी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया था। डिंपी ने बताया कि सोनू ने 55 हजार उधार लिए थे, जिसमें 40 हजार रुपए नहीं दे रहा था। इसलिए उसने हत्या की। इसके लिए दोस्त महम निवासी पूर्व के साथ सोनू को भाई की कार में गोहाना ले आया था। यहां रोहतक रोड स्थित आर्य नगर में एक व्यक्ति से गांजा खरीदा। फिर आदर्श नगर स्थित मामा के घर चला गया।

वहां पर उसे दाह रखा दिखा तो उसके गाड़ी में रख लिया। इसके बाद तीनों खानपुर कलां की ओर चले गए। महिला मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स व सिगरेट खरीदी। वहां से वे बजाना रोड पर चले गए और रोड पर बैठकर नशा करने लगे। इसी दौरान सुनील ने सोनू से 40 हजार रुपए मांगे। इस पर उनकी कहासुनी होगी। डिंपी ने गाड़ी से दाह निकाल उसकी गर्दन पर पीछे व सिर में वार किए। बाद में उसके दोस्त पूर्व ने दाह लेकर उसका गला काट दिया और उसका शव वहीं फेंककर फरार हो गए।

दूसरे आरोपी को भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार ^ सुनील से कार व दाह बरामद कर लिया है। कार सुनील के भाई के नाम है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। -एसआई महाबीर, जांच अधिकारी, सदर थाना गोहाना

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button