CrimeGohana

लाठ-जौली चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड में दादा पोते का लाठ गांव में भारी पुलिस बल के बीच दोनों के शवों का ग्रामीणों ने एक साथ किया अंतिम संस्कार ; जेल से आकर दोनों के पुत्रों ने उन्हें दी मुखाग्नि

गोहाना :- सोनीपत-गोहाना रोड स्थित लाठ-जौली चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड में दादा पोते का शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि हत्यारे किसी हाल में दोनों को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। खानपुर मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम में राज सिंह को 6 और रमेश कुमार को 12 गोलियां धंसी मिलीं, जिसे पोस्टमार्टम के दौरान निकाला गया। पुलिस ने दोनों को शव को परिजनों को सौंप दिया। लाठ गांव में भारी पुलिस बल के बीच दोनों के शवों का ग्रामीणों ने एक साथ अंतिम संस्कार किया। जेल से आकर दोनों के पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा। उधर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। लाठ गांव निवासी राज सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जेल में बंद बेटे विक्की को पानीपत जेल में ट्रांसफर कराने के पौत्र रमेश कुमार के साथ बाइक से सोनीपत जा रहा था। सोनीपत-गोहाना रोड स्थित चौक पर मंदिर के सामने बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आरोप है कि गांव में ही हुए सूरज हत्या कांड का बदला लेने के लिए दोनों की हत्या की गई है। इस हत्या कांड में राज सिंह का बेटा विक्की और रमेश सिंह का बेटा विजय जेल में बंद है। अंतिम संस्कार के लिए पुलिस जेल से राज सिंह के बेटे विक्की और रमेश कुमार के बेटे विजय को लेकर गांव पहुंची। दोनों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की टीमों ने विक्की व विजय कुमार को अपने घेरे में रखा। उसके बाद दोनों को वापस जेल में ले जाया गया। सीसीटीवी में बाइक सवार आरोपी दिख रहे घटनास्थल पास कार्यालय के सीसीटीवी में आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी केवल बाइक सवार हमलावर ही दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कार सवार हमलावरों का भी पता किया जा रहा है। ^राज सिंह व रमेश के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

दोनों को 18 गोलियां लगी हैं। आशंका है कि दोनों की हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वजीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, गोहाना घटना बनी पुरानी रंजिश की चर्चा राज सिंह को बेटा विक्की व रमेश का बेटा विजय गांव के ही सूरज की हत्या के आरोपी हैं और फिलहाल जेल में बंदी हैं। राज सिंह व रमेश की हत्या कराने का आरोप मृतक सूरज के पिता रणबीर व अन्य आरोपियों पर लगा है। पुलिस भी पुरानी रंजिश को लेकर मामले को जोड़कर जांच कर रही है। इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस ने सदर थाना, सीआईए गोहाना व सीआई सोनीपत की तीन टीमों का गठन किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button