गोहाना :- शहर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी अक्षय कैथल जिले के गढ़ी कराड़ा गांव का रहने वाला है। इस मामले में शहर के उत्तम नगर निवासी जयनारायण ने 26 मई को शहर थाना में शिकायत दी थी कि 25 मई को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाहर आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अब पुलिस ने आरोपी अक्षय को प्रोडक्शन वारंट पर लिया।
Check Also
Close



