GohanaPolitics

सरपंच टोहाना में करेंगे पंचायत बचाओ अधिकार रैली

गोहाना :- हरियाणा सरपंच एसोसिएशन 5 नवंबर को टोहाना में पंचायत बचाओ अधिकार रैली करेगी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर समैण के अनुसार इस राज्य स्तरीय रैली में भाजपा को लोकसभा चुनाव में धूल चटाने की रणनीति तैयार की जाएगी। रणबीर समैण रैली की तैयारी के लिए प्रदेश भर में सरपंचों से सम्पर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह शुक्रवार की शाम को गोहाना पहुंचे जहां वह पूरे सोनीपत जिले के सरपंचों से मुखातिब हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार पंचायती राज संस्थाओं को तहस-नहस कर देना चाहती है। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से केवल विपक्ष के नेता के नाते मिला था । एसोसिएशन का किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है । उनके अनुसार हुड्डा ने अपनी सरकार बनने पर सरपंचों की मांगें पूरी करने का वायदा किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रणबीर समैण ने कहा कि इस समय प्रदेश की 5 हजार पंचायतों में से किसी पंचायत में कोई काम नहीं हो रहा
है। उन्होंने ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि ई-टेंडर लेने वाले ठेकेदार व्यापारी होते हैं और उन्हें गांवों से कोई लेना-देना नहीं होता ।सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि 5 नवंबर को पंचायत और विकास मंत्री देवेंद्र बबली के गृहनगर टोहाना में रैली की जाएगी। इस रैली में प्रदेश भर से सरपंच पहुंचेंगे तथा गठबंधन सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी रैली में सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button