खाली ऑटो खुद ही स्टार्ट हो कर लुढ़कते हुए ड्रेन नंबर 8 में पलटा
गोहाना :- गोहाना शहर में पानीपत चुंगी पर खड़ा एक ऑटो शुक्रवार को अचानक खुद ही स्टार्ट हो गया। वह ऑटो लुढ़कते हुए ड्रेन नंबर 8 में पलट गया। फिर अपने-आप सीधा खड़ा हो गया। ड्रेन में पानी न होने तथा
ऑटो में कोई सवारी न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे पहले इसी स्थल से ड्रेन में खुद स्टार्ट हो कर एक ट्रैक्टर भी गिर गया था। बारिशों का सीजन खत्म हो चुका है। ऐसे में ड्रेन 8 में सीमित पानी है।
इस ड्रेन पर पुल पुरानी सब्जी मंडी में है। वहीं पानीपत चुंगी है। पानीपत चुंगी पर विभिन्न गांवों के लिए सवारियां ढोने वाले ऑटो खड़े रहते हैं। शुक्रवार को ड्रेन नंबर 8 के किनारे एक ऑटो खड़ा था। वह ऑटो खाली था। उसमें न कोई सवारी थी, न ही ड्राइवर | अचानक यह आँटो अपने-आप स्टार्ट हो गया। कैसे स्टार्ट हुआ, किसी की कुछ समझ में नहीं आया। यह ऑटो ड्रेन नंबर आठ में फिसलते हुए नीचे लुढ़क गया। कमाल इस बात का है कि ऑटो ड्रेन में गिरा, पलटा और फिर खुद ही सीधा खड़ा भी हो गया। इस ऑटो को चला कर सुरक्षित ड्रेन बाहर निकाल लिया गया। गनीमत यह रही कि ड्रेन खाली थी । उसमें कोई ज्यादा पानी नहीं था। साथ में ऑटो भी खाली था। अगर ड्रेन में पानी या ऑटो में कोई सवारी होती, निश्चित तौर से बड़ा हादसा घट जाता। इसी बारिश के सीजन में ऑटो की तरह से एक ट्रैक्टर सेल्फ स्टार्ट हो गया था। वह भी ड्रेन में गिर गया था। तब ड्रेन में पानी था तथा उसे क्रेन बुलवा कर बाहर निकलवाना पड़ा था।



