गोहाना :- मुंडलाना ब्लॉक कार्यालय में बीईओ बसंत कुमार ढिल्लो ने शिक्षकों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने शिक्षकों से ई-अधीगम की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने तीन सप्ताह की रिपोर्ट को लेकर शिक्षकों के साथ चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को स्कूलों में ई-अधीगम का स्तर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-अधीगम के अंतर्गत स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा टैबलेट को प्रयोग को सुनिश्चित करना है। शिक्षक समय-समय पर उनकी मॉनिटरिंग भी करें। मीटिंग में उन्होंने शिक्षकों को प्रत्येक स्कूल में किचन गार्डन बनाने, पहली कक्षा से आठवीं तक बुक डिमांड विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पोर्टल पर अपलोड करने, ऑक्युपेशन टैगिंग, डेट ऑफ बर्थ टैगिंग और आधार टैगिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीआरपी रजनी, राजरानी व मंजू आदि उपस्थित थी।
Check Also
Close



