गोहाना :- वजीरपुरा गांव में काम से वापस लौट रहे रोहित को गांव के ही युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने रोहित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। रोहित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को वह काम से वापस लौट रहा था। रास्ते में राजेश, प्रदीप, राहुल ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये
6 hours ago
मिट्टी से ओलंपिक मेडल तक: योगेश्वर दत्त रेसलिंग अकादमी के सहयोग से M3M फाउंडेशन ने आयोजित किया “M3M फाउंडेशन गोल्ड कप – अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महासंग्राम”
9 hours ago

