CrimeGohana

गंगाना गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की करी पिटाई ; परिवार के चार सदस्य हुए घायल, गांव की दो महिला सहित आठ लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप

गोहाना :- गंगाना गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। इसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। ग्रामीण ने गांव की दो महिला सहित आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया, जिस पर बरोदा थाना की पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। गंगाना गांव निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह 11 सितंबर को शाम करीब 5 बजे खेत से अपने घर आया तो वहां विनोद, सत्यनारायण, रामकरण, कुलदीप, अमित, वीरेंद्र व दो महिलाएं उनके घर में घुस आए। आरोप है कि वे लाठी-डंडे व तेजधार हथियार लिए हुए थे। उन्होंने आते ही उसके भाई नरेश व भतीजे रवि को पीटना शुरू कर दिया। इस पर उसने व उसके पिता ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन चारों को काफी चोटें आई। उसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजनों ने उन चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button