गोहाना :- शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस का महत्व समझाया। राजकीय कॉलेज भैंसवाल कलां में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य अश्विनी कुमार ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के सही शब्द उच्चारण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। यह भाषा भारत की अनेकता को एकता के सुत्र में बांधने का कार्य करती है। इसके बावजूद भी हम हिंदी बोलते और लिखते समय अनेक गलतियां करते हैं। हमें भाषा का सही ज्ञान अर्जित कर उसके शब्द उच्चारण में सुधार करने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुशील, डॉ. मंजीत सिंह, अमित कुमार, रिंकू, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।



