गोहाना :- गीता विद्या मंदिर स्कूल में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य अश्विनी कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। यह भाषा देश के प्रति समर्पण का प्रतिक है। हिंदी साहित्य एवं संस्कृति के प्रति गहरी भावना और समर्पण का भी प्रतीक है। यह एकमात्र ऐसी भाषा है जो जैसे बोली जाती है वैसे ही लिखी जाती है। मुख्य अतिथि राजकीय महिला कॉलेज की हिंदी प्राध्यापक एकता वशिष्ठ ने कहा कि अपनी हिंदी भाषा पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।
Check Also
Close



