गोहाना :- जवाहर लाल नेहरू स्कूल में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रयास एवं अन्य प्रथम्र तनिष्का द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल एमडी सुनील शर्मा और प्राचार्य सचिन शर्मा ने सम्मानित किया। वह हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य संबोधन कर रहे थे।प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारा अभिमान है। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी भाषी होने पर गर्व है। अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा ने की।
मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा। कार्यक्रम में हिंदी की उपयोगिता पर व्याख्यान
लेक्चरर राधिका और सुशील मलिक ने दिए।
कार्यक्रम का संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा ने किया।



