ChandigarhPolitics

हरियाणा में I.N.D.I.A गठबंधन की राह आसान नहीं, AAP का हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का एलान ; भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने यहां तक कह दिया है कि AAP और INLD का किसी भी लोकसभा सीट पर दावेदारी करने का अधिकार नहीं है।

चंडीगढ़ :- हरियाणा में I.N.D.I.A गठबंधन की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में हरियाणा के नेताओं की ट्रेनिंग के बाद अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने यहां तक कह दिया है कि AAP और INLD का किसी भी लोकसभा सीट पर दावेदारी करने का अधिकार नहीं है।

हुड्डा ने विपक्षी दलों की एकजुटता को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सराहनीय पहल बताया, लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि सीटों का बंटवारा राजनीतिक दलों के पास मौजूद वोट बैंक के आधार पर होता है।

उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।

90 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी AAP
आम आदमी पार्टी इन दिनों संगठन विस्तार पर जोर दे रही है। राज्य और जिला के बाद अब बूथ लेवल की तैयारी कर रही है। इसी के कारण हरियाणा के नेताओं का दिल्ली में बूथ लेवल को ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इस ट्रेनिंग कैंप के बाद AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। हरियाणा में बहुत ऊर्जा है और यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। हम विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे और सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हुड्‌डा ने वोट प्रतिशत का दिया उदाहरण
पूर्व सीएम ने AAP और INLD की दावेदारी पर वोट प्रतिशत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर AAP को कितने वोट मिले, यह सबके सामने है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने सभी 10 लोकसभा सीटें जीती थीं। दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस रही। बाकी राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ही सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

गठबंधन के पक्ष में राहुल
साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव प्रदेश की सभी सीटों पर हारने वाली देश की सबसे पुरानी कांग्रेस इस बार फिर पुरानी रणनीति पर अमल करना चाहती है। पार्टी का कई राज्यों में नए सिरे से चुनाव पूर्व गठबंधन करने का इरादा है। इन राज्यों में हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

INLD कर सकती है I.N.D.I.A में शामिल होने की घोषणा
25 सितंबर को देश के पूर्व PM चौधरी देवीलाल की जयंती है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले देवीलाल की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) उनकी 110वीं जयंती के मौके पर I.N.D.I.A. में शामिल होने की घोषणा कर सकती है।ऐसा होता है तो I.N.D.I.A. में हरियाणा के 10 सीटों के बंटवारे पर घमासान मच सकता है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख धरा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button