Breaking NewsChandigarhपत्रकार संगठन

दिल्ली जंतर – मंतर पर गरजेंगे हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकार : डॉ. इंदु बंसल    

- लंबित मांगों के लिए होगा हरियाणा के इतिहास का पहला विशाल महाधरना।

– पत्रकारों को दी जाने वाली आपात सहायता राशि 2.50 लाख से बढ़ा कर 5 लाख किए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार।

चंडीगढ़, 3 मार्च । श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने हरियाणा के बजट 2026/2027 में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा “हरियाणा मीडिया पर्सनेल वेलफेयर फंड एडमिनिस्ट्रेशन स्कीम’ के अंतर्गत मीडियाकर्मियों को आपात स्थितियों में दी जाने वाली आर्थिक सहायता की अधिकतम सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से आपदा के समय में श्रमजीवी पत्रकार के लिए बढ़ाई गई सहायता राशि उनके जोखिम को कम करेगी।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ बंसल ने कहा कि हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जल्द ही श्रमजीवी पत्रकारों की सभी लंबित मांगों के समर्थन में हरियाणा के इतिहास का पहला व विशाल महाधरना दिल्ली जंतर – मंतर पर आयोजित करेगा इस महाधरने में हरियाणा प्रदेश के हजारों श्रमजीवी पत्रकार अपनी लंबित मांगों के लिए हुंकार भरेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने अपने गठन के प्रथम वर्ष 2025 में श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए हरियाणा के इतिहास का सब से बड़ा ज्ञापन अभियान चलाया था, इस अभियान के तहत श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाईयों ने अपने जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपे थे।

डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा समय – समय पर श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों के लिए उठाई गई आवाज आज केंद्र व हरियाणा सरकार के संज्ञान में है। जिस का असर अब धीरे – धीरे दिखने लगा है।

डॉ बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकारों का दिल्ली जंतर – मंतर पर आयोजित होने वाला विशाल महाधरना हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की दिशा व दशा बदल कर लंबित मांगों को पूरा करवाने में एक मिल का पत्थर साबित होगा।

इस महाधरने में श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर 10 सूत्री मांगपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button