नायब सैनी ने ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया : सतीश नांदल

गोहाना, (अनिल जिंदल) 3 मार्च । मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला और जिला गोहाना के अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के साथ सिंचाई विश्राम गृह में प्रैस वार्ता की। सतीश नांदल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट ऐतिहासिक एवं सर्वहितैषी है। प्रदेश की लवणीय भूमि को भी खेती योग्य बनाया जाएगा। प्रदेश की 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 हजार 154 नए मकान बनाए जाएंगे।
सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में 3 नए साइबर थाने खोले जाएंगे। अकुशल श्रमिकों का वेतनमान में बढ़ोतरी की गई है। पीएम कुसुम योजना के तहत 35 हजार नए सौर ऊर्जा पंप लगाए जाएंगे। यह बजट सभी के सुझाव लेकर जनता का बजट प्रस्तुत किया गया है।
इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना व जितेन्द्र शर्मा, सरपंच पवन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, शेर सिंह बेड़वाल उपस्थित रहे।



