CrimeGohana

महम के मजदूर का शव खानपुर कलां में मिला ; सिर पर चोट के निशान, अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज

 

गोहाना :- महम के मजदूर सोनू पुत्र जगदीश (21) की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उस का शव खानपुर कलां गांव में बजाना रोड पर पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। उसके पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। जगदीश पुत्र बलबीर बलंभा गांव का रहने वाला है। उसकी तीन लड़कियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। मृतक सोनू छोटा बेटा था। नवीन बड़ा बेटा है। नवीन और सोन दोनों मजदूरी करते हैं।

करीब 8 साल पहले जगदीश बलंभा से महम में शिफ्ट हो गया था। वहां उसने मकान भी बना लिया था। डेढ़ साल से परिवार रोहतक में पॉवर हाउस के निकट स्थित राजीव नगर में रह रहा है, पर सोनू अब भी ज्यादातर समय महम में ही रहता था। पुलिस को दिए बयान में जगदीश ने कहा कि सोमवार को उसकी पत्नी शकुंतला और बड़ा बेटा नवीन आई.डी. चेंज करवाने के लिए रोहतक से महम के तहसील कार्यालय में आए थे। सोनू भी महम से ही वहां पहुंच गया था।शकुंतला और नवीन वापस रोहतक लौट गए, पर सोनू महम में ही रुक गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जगदीश को सोनू की हत्या की सूचना मंगलवार की सुबह मिली। शव देख कर ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा उसे पोस्टमॉर्टम के लिए बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवा दिया। गोहाना सदर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक सोनू के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी हत्या खानपुर कलां में ही की गई अथवा कहीं ओर हत्या करने के बाद वहां शव को डाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button