CrimeGohana

उधार के 160 रुपए के लिए कर दिया सुए से जानलेवा हमला ; आरोपी दुकानदार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज,पीड़ित रोहतक रेफर

गोहाना :- शहर में मुगलपुरा स्थित टीटू धर्मशाला के निकट एक दुकानदार ने अपने पड़ोसी पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार कर दिए। पीड़ित ने आरोपी की दकान से सामान खरीदा था और उधार के 160 रुपये नहीं चुकाए थे। आरोपी पीड़ित का पड़ोसी भी है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां से उसे पी.जी.आई. रोहतक रेफर कर दिया गया। गोहाना सिटी थाने में आरोपी दुकानदार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहर में टीटू धर्मशाला के निकट रहने वाले सूरज पुत्र सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि वह मेन बाजार की तरफ जा रहा था। टीटू धर्मशाला से कुछ दूरी पर वह सोनू राजपाल पुत्र इंद्र राजपाल की दुकान के पास पहुँचा। सोनू राजपाल अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। दुकानदार सोनू सूरज को गाली देने लगा और कहा कि तूने जो सामान खरीदा था, उसके बकाया 160 रुपये अब तक नहीं दिए हैं। सूरज ने कहा कि वह एक-दो दिन में उसके बकाया रुपये दे देगा। सोनू उसे गाली देने लगा। सूरज ने इस पर एतराज जताया तो सोनू राजपाल दुकान से बर्फ तोड़ने वाला सुआ निकाल कर लाया और उसकी छाती, पेट और पसली के पास वार किए। दुकानदार की पत्नी दुकान से बाहर आई और वह भी सूरज को धक्के देने लगी। राहगीरों ने बीच बचाव किया। बाद में गंभीर रूप से घायल सूरज को रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button