गोहाना :- सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने अवैध शराब के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित भैंसवान खुर्द गांव का रहने वाला है। इस मामले में सीआईए में नियुक्त हवलदार संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 अगस्त को रोहतक-पानीपत रोड स्थित बाईपास के टी-प्वाइंट से नाकाबंदी करत हुए मूलरूप से छतैहरा गांव व हाल में देवीनगर निवासी सूरज उर्फ बिल्लु को गाड़ी सहित 468 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। अब सीआईए की टीम ने उसी मामले में आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया है। सीआईए की टीम ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Related Articles
गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये
8 hours ago
मिट्टी से ओलंपिक मेडल तक: योगेश्वर दत्त रेसलिंग अकादमी के सहयोग से M3M फाउंडेशन ने आयोजित किया “M3M फाउंडेशन गोल्ड कप – अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महासंग्राम”
11 hours ago

