गोहाना :-सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में शुक्रवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने जिला और गोहाना विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विनोद जिलाध्यक्ष, धर्मवीर युवा इकाई के जिलाध्यक्ष व सुरेंद्र को बैकवर्ड मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही बबलू को जिला उपाध्यक्ष, एससी मोर्चा में अरुण को जिलाध्यक्ष, जगबीर को गोहाना हलके का अध्यक्ष, सत्यनारायण को बरोदा हलके का अध्यक्ष, बलवान व कपूर को हलका प्रभारी चुना गया। इनके अलावा बरोदा हलके में आजाद को उपाध्यक्ष, दिनेश को कोषाध्यक्ष, नरेश को युवा हलका अध्यक्ष, जयपाल को मोहाना मंडल अध्यक्ष, अजीत को राई हलके का प्रभारी और रामभक्त को जिला महामंत्री बनाया गया।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
1 week ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
1 week ago

