
गोहाना :- राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को एमडीडी ऑफ इंडिया संगठन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को अन्याय नहीं सहने की भी शपथ दिलाई। प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि कॉलेज में संगठन के न्याय तक पहुंच अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, पॉक्सो एक्ट, बाल तस्करी, यौन शोषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना है। जागरूकता से ही छात्राएं समाज में सार्थक बदलाव लाने में अपनी भागीदारी निभा सकती हैं।



