GohanaPolitics

पार्षदों के सम्मान की बहाली पर नगर परिषद चेयरपर्सन और उनके पति सम्मानित

गोहाना :- 9 सितम्बर : शहर की नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और उनके पति इंद्रजीत विरमानी को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसी अन्य ने नहीं, स्वयं नगर पार्षदों ने किया। विरमानी दम्पति को पेमेंट अप्रूवल कमेटी के ढांचे में बदलाव से पार्षदों के सम्मान की बहाली पर सम्मानित किया गया। पार्षदों ने कमेटी के नए प्रस्ताव के लिए सी. एम. मनोहर लाल खट्टर को भी धन्यवाद दिया। रजनी इंद्रजीत विरमानी गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन के साथ हरियाणा नगर पालिका एवं नगर परिषद चेयरमैन एसोसिएशन की भी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके पति इंद्रजीत विरमानी गोहाना नगर परिषद के पार्षद रह चुके हैं तथा इस समय सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं सी.एम. मनोहर लाल खट्टर और नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रजनी इंद्रजीत विरमानी के नेतृत्व में निकायों के चेयरमैनों को बातचीत के लिए बुलाया। उस बातचीत में पेमेंट अप्रूवल कमेटी में बदलाव के रजनी इंद्रजीत विरमानी के प्रस्ताव को हरियाणा सरकार ने स्वीकार कर लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दरअसल पहले प्रस्ताव यह था कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी में सम्बद्ध नगर पालिका या नगर परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, ई. ओ. या सचिव के साथ दो नगर पार्षद होंगे। दो नगर पार्षदों का चयन सदन को करना था। लेकिन रजनी इंद्रजीत विरमानी के सुझाव पर सी.एम. नए प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए। नया प्रस्ताव यह है कि दो पार्षदों में से एक पार्षद सदन चयनित करेगा जब कि दूसरा नगर पार्षद उस वार्ड का पार्षद होगा जिसके वार्ड में हुए कार्य
के लिए पेमेंट को अप्रूव किया जाना होगा। इस तरह से दोनों नगर पार्षद सदन द्वारा सलेक्ट नहीं किए जाएंगे। दूसरा पार्षद स्वतः रूप से काम वाले वार्ड का नगर पार्षद होगी।
चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी का कहना है कि इस नए प्रस्ताव से नगर पार्षदों का सम्मान बढ़ेगा। पहले नगर पार्षद को पता तक नहीं होता था तथा उसके वार्ड के लिए बिना उसकी जानकारी के भुगतान हो जाते थे। अब इस पर पार्षद के सीधे नियंत्रण से वह अपने वार्ड में होने वाले प्रत्येक काम की सीधी निगरानी कर सकेगा। रजनी इंद्रजीत विरमानी और इंद्रजीत विरमानी के सम्मान समारोह में वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक के साथ ज्योति नान्हा राम, मनीषा, नरेंद्र कुमार, जतीश कपूर, सुजीता दांगी, आजाद सिंह मलिक, मुकेश देवगन, सुमन संजय सैनी, रमेश परुथी, भगवती सुनील राजपाल, विजय पांचाल, अंजू राजौरा, प्रदीप लठवाल, निपुण सहरावत, राम सिंह सैनी, राजेश कुमार, सोनिया कौशिक, सरोज शर्मा, बबली देवी, जगदीश राय मदीना आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button