गोहाना :- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शहर के बाल भारती विद्यापीठ और ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल में करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किए गए। इन में पहुंची युवा CA पारुल गुप्ता ने जहां विद्यार्थियों को CA बनने के लिए प्रेरित किया, वहीं CA को ले कर उनके संशयों का निवारण भी किया ICAI ने 8 सितम्बर को देशभर में मेगा इवेंट आयोजित किया। इस के तहत प्रत्येक शहर में वहां के CA स्कूलों में गए तथा उन्होंने बच्चों को CA बनने से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दीं।
NIRC की रोहतक इकाई के अध्यक्ष गौरव बंसल के मार्गदर्शन में गोहाना में यह अभियान पारुल गुप्ता ने संचालित किया। पारुल की टीम में सोनीपत से आए तनिष्का मित्तल और वाणी मित्तल भी थे । तनिष्का ने CA का फाउंडेशन और इंटर एग्जाम एक ही अटेम्प्ट में क्लियर कर लिया। वह अब फाइनल में हैं। वाणी ने फाउंडेशन लेवल क्लियर कर लिया तथा वह अब इंटर में हैं। टीम में बाल भारती विद्यापीठ की पूर्व छात्रा श्रुति बंसल भी थी। बाल भारती विद्यापीठ और ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल में टीम ने दो-दो घंटे दिए ।



