गोहाना :- जींद रोड स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल में पहुंचने पर प्राचार्य वीरेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत के कई विद्यालयों में हुआ। इनमें आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के अंडर-14 में परमवीर, अकुल व दक्ष धनखड़, अंडर-17 में लक्ष्य व अक्षय, अंडर-19 में यश, तरुण व अंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके साथी स्वीमिंग में शौर्य ने 50 मीटर बटरफ्लाई और फ्री स्टाइल में प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेंकने में अनिशा ने प्रथम स्थान के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। बॉक्सिंग और क्रिकेट में तजामुल इस्लाम और प्रतीक का भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इस पर प्राचार्य वीरेंद्र सिंह मलिक ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Check Also
Close



