गोहाना :-महर्षि दयानंद विवि के कुलपति प्रो. राजबीर ने कहा कि ज्ञान को अर्जित केवल ध्यान व सम्मान से किया जा सकता है। ज्ञान प्राप्ति का कोई और माध्यम नहीं है। जब तक हम अपने ध्यान को केंद्रित न करेंगे, तब तक ज्ञान प्राप्त नहीं सकते। इसके अलावा जब तक सिखाने वाले के प्रति सम्मान का दृष्टिकोण न हो तो सीख भी नहीं सकते। ध्यान के लिए मन को भी शांत रखें। जीवन में हमेशा बड़ा सोचें और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। वे शुक्रवार को बीपीएस महिला विवि में नवांगतुक छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षारम्भ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि की कुलपति प्रो. सुदेश ने की, जबकि पर्वतारोही अनीता कुंडू व उत्तर प्रदेश में नियुक्त सिविल जज एवं विवि के विधि विभाग की पूर्व छात्रा ज्योति शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। वहीं नवनियुक्त जज ज्योति शर्मा ने कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। जीवन में कभी भी हार मत मानो, जीत अवश्य मिलेगी। खुद पर हमेशा विश्वास रखो। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो श्वेता हुड्डा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज, प्रो. अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।



