GohanaPolitics

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की परिचयात्मक बैठक में सांसद नायब सैनी लोकसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2024 और अल्पकालिक विस्तारक एवं संगठन को लेकर चर्चा की।

गोहाना :- शहर में सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में शुक्रवार को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की परिचयात्मक बैठक हुई। बैठक में लोकसभा प्रवासी एवं जम्मू-कश्मीर के सहप्रभारी आशीष सूद, सांसद नायब सैनी, लोकसभा प्रभारी एवं विधायक महिपाल ढांडा व जिला प्रभारी जवाहर सैनी मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2024 और अल्पकालिक विस्तारक एवं संगठन को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, सुधीर, परमवीर, रामफल चिड़ाना, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button