
गोहाना :- पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जनता ने तो एक साथ हरा कर 2019 में ही गो कह दिया था। यह टिप्पणी राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की। वह कांग्रेस के ऑब्जर्वरों के सामने विभिन्न जिलों में पिता-पुत्र के विरोध में लगने वाले गो बैक के नारों पर टिप्पणी कर रहे थे। जांगड़ा जन्माष्टमी समारोह पर सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में आए थे तथा हरियाणा कश्यप महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर कश्यप के साथ पत्रकारों से बातचीत
कर रहे थे। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भारत का नाम वास्तविक नाम भारत ही है, इंडिया नाम अंग्रेजों की देन है। उन्होंने पलट कर सवाल किया कि क्या आपने क सुना है-इंडिया भूमि, हमेशा भारत भूमि ही कहा जाता है। भारत का नामकरन महाराजा भरत के नाम से हुआ है।
राज्यसभा सांसद ने वन नेशन- वन इलेक्शन के प्रस्ताव की जोरदार वकालत की। उन्होंने स्मरण करवाया कि
1947 में देश के आजाद होने से 1967 तक 20 साल तक विधानसभा और लोकसभा चुनाव हमेशा एक साथ होते रहे। तब जनता लोकसभा के लिए ऊपरला और विधानसभा के लिए निचरला वोट शब्द प्रयोग करती थी। जांगड़ा ने कहा कि पी. एम. नरेंद्र मोदी तो यह चाहते हैं कि विधानसभा औ. लोकसभा के साथ ही पंचायत और नगर निकाय चुनाव भी एक ही समय में होने चाहिएं।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि इसरो ने स्वीकार किया है कि चंद्रयान-3 को वेदों में वर्णित तकनीक के आधार पर
तैयार किया गया। यह बात न केवल हमारे वेदों के लिए
गौरवशाली है अपितु यह भी संदेश देने वाली है कि तकनीक का मूल जनक कोई और नहीं, भारत ही है।



