गोहाना :- शहर में बरोदा रोड स्थित एफसीआई गोदाम में अधिकारियों ने एक जेएलएन स्कूल के विद्यार्थियों का भ्रमण कराया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गेहूं व चावल के स्टॉक की उन्हें जानकारी दी। इसके साथ ही स्टॉक के लिए रखरखाव, राशन डिपो, मिड-डे मील से लेकर दूर-दराज तक गेहूं व चावल भेजने की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर एफसीआई के गुणवत्ता नियंत्रक मैनेजर आनंद प्रकाश जांगिड़, मैनेजर वंदन सिंह, संजीव कुमार, स्कूल के प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Check Also
Close



