गोहाना :- गामड़ी गांव स्थित एक गोदाम की खिड़की तोड़कर चोर एल्युमिनियम का तार चोरी कर ले गए। गोदाम संचालक चार दिन बाद आया तो जानकारी हुई। पास में स्थित पंप के सीसीटीवी में तीन नकाबपोश महिलाएं दिखाई दी हैं। शहर के खटीक मोहल्ला निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि उसने खानपुर रोड स्थित गामड़ी गांव के पास एक गोदाम किराए पर ले रखा है। गोदाम में उसने एल्युमिनियम का छिला हुआ तार रखा है। वह 1 सितंबर को गोदाम का ताला लगाकर घर आ गया था। उसके बाद वह मंगलवार को गोदाम में पहुंचा।



