गोहाना :- कथूरा गांव स्थित राजकीय स्कूल में शनिवार को बीईओ जितेंद्र गौड़ और बीआरसी राजेंद्र सिंह सांगवान ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की कबड्डी टीम को सम्मानित किया। स्कूल की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों और शिक्षा को समान महत्व देने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य कप्तान सिंह, प्रमेंद्र, राजीव, कृष्ण, अनीता, पूजा, दिलबाग, अनिता, रेखा, नवीन, आरती, सुनीता, मनीष, मुकेश, प्रशांत आदि उपस्थित थे।
Check Also
Close



