गोहाना :- शहर के जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को हिंदी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में निखिल, दीपांशु, मोहित व शुभम की टीम प्रथम, मानव, हिमांशी, कीर्ति, समीर की टीम द्वितीय और मोनी, मुक्ति, शगुन, विनती की टीम तृतीय रहीं। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य केएल दूरेजा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भाषा का सही बोध कराना है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर शशि बाला, कौशल्या देवी, अनीता, उर्मिला, प्रियंका, सत्यवीर स्वामी, सुनील कुमार, जय किशन, दलवीर, राजवीर, मुकेश कालड़ा, मोनिका आदि उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close



