EducationGohana

पौराणिक कथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सोपान व क्षितिज सदन प्रथम, अभिसार सदन द्वितीय व तरंग सदन रहे तृतीय

गोहाना :- जींद रोड स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को पौराणिक कथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी सदनों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सोपान व क्षितिज सदन प्रथम, अभिसार सदन द्वितीय व तरंग सदन तृतीय रहा। इसके साथ ही पांचवीं व छठी कक्षा के वर्ग में अशांक गुप्ता सर्वश्रेष्ठ वक्ता बने।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सातवीं व आठवीं वर्ग से वंशिका, नौवीं व 10वीं के वर्ग से अनंत जैन सर्वश्रेष्ठ कहानिकार चुने गए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षिका शिवा, शिक्षक दिनेश व रविंद्र सिंह ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य वीरेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को कथाओं के माध्यम से निकली सीख को जीवन में धारण करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर वंशिका खासा व उमंग सिवाच भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button