गोहाना :- बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने रविवार को भैंसवाल कलां गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके साथ ही जल्द ही उनका समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम में पं. ओमप्रकाश जमदग्नी, नरेश, जयभगवान, सूरजभान, कर्मबीर, मास्टर सुरेंद्र मलिक, महाबीर शर्मा, कृष्ण व पंडित नवीन ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। विधायक इंदुराज ने सभी को पटका पहनाकर पार्टी में ज्वाइन कराया। इसके अलावा उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। इस मौके पर अमित मलिक, पहलवान लीला, अमित शर्मा, देवेंद्र, नवनीत खर्ब, अनुल मलिक, राजेंद्र, पवन मलिक, रतन सिंह, मनीष, सागर मलिक, रवि, प्रवीण आदि मौजूद रहे।



