गोहाना :- रविवार को भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई द्वारा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें म्यूजिक वर्ग में सत्यानंद पब्लिक स्कूल तथा नॉन- म्यूजिक वर्ग में सरस्वती विद्या निकेतन को प्रथम घोषित किया गया। कार्यक्रम आदर्श नगर स्थित हंसध्वनि ऑडिटोरियम में हुआ। अध्यक्षता भाविप के हरियाणा मध्य के राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक ओ. पी. गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि सी.ए. पारुल गुप्ता थीं। विशिष्ट अतिथि सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक, गोहाना बार
एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष राम लाल सिंगला, गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के साथ समाजसेवी संजय दूहन, मोहित वाल्मीकि, ज्योति गोयल और महेंद्र भारद्वाज रहे।
कार्यक्रम की संयोजक मानसी अरोड़ा रहीं। आयोजक मंडल में गोहाना भाविप के अध्यक्ष ललित गोयल, सचिव प्रमोद गुप्ता और कोषाध्यक्ष संतोष कुच्छल के साथ सीमा जैन, अंजू बंसल, मंजू मित्तल, नीतू गुप्ता और सिल्की सैनी थे । निर्णायक मंडल जींद के कपिल सागर, सुनीता सूद और शक्ति सूद पर आधारित था।
म्यूजिक के साथ के वर्ग में द्वितीय स्थान बाल भारती विद्यापीठ और तृतीय स्थान गीता विद्या मंदिर, नॉन-
म्यूजिक ग्रुप में द्वितीय स्थान गढ़ी उजाले खां गांव स्थित
गवर्नमेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय स्थान हरियाणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रहा।



