गोहाना :- शहर थाना की पुलिस टीम ने अवैध रूप से सट्टेबाजी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी नीरज कुमार के अनुसार हवलदार रामबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर एक मिठाई की दुकान के पास से अवैध रूप से सट्टेबाजी करते हुए आरोपी नवीन उर्फ नोनी को काबू किया। पुलिस की टीम ने मौके से अवैध सट्टेबाजी के 1830 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



